Homeबदायूंनगर निकायों में धूमधाम से मनायी गयी बाबा साहब की जयन्ती

नगर निकायों में धूमधाम से मनायी गयी बाबा साहब की जयन्ती

नगर निकायों में धूमधाम से मनायी गयी बाबा साहब की जयन्ती

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। जनपद के नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में गत कुछ दिनों से साफ सफाई व स्वच्छता अभियान पूरी गंभीरता से चलाया गया। जहां दिन में विभिन्न आंबेडकर पार्कों, परिसर, मोहल्लों आदि की साफ सफाई की गई, वहीं रात में फौगिग आदि का कार्य भी सफलतापूर्वक कराया गया। सोमवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विभिन्न नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में बड़े धूमधाम, उत्साह, उमंग व राजकीय सम्मान के साथ जयंती मनाई गई।
बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नगर पालिका परिषद बदायूं, नगर पालिका परिषद ककराला, नगर पंचायत सखानू, नगर पंचायत मुड़िया, नगर पालिका परिषद बिल्सी, नगर पंचायत वजीरगंज, नगर पंचायत सैदपुर सहित विभिन्न नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में अध्यक्ष नगर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत, अधिशासी अधिकारियों, कर्मचारियों व बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।
सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया तथा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए उनके अतुलनीय योगदान के लिए उनको याद कर नमन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, अधिशासी अधिकारी, कर्मचारी सति बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read