एट थाना पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को तमंचा—कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई (जालौन)। एट थाना पुलिस ने बीती रात मुखबिर कि सुचना पर भिन्न भिन्न स्थानों पर आपराधिक घटनाओ को अंजाम देने कि फिराक मे घूम रहे 3 शातिर चोरों को धर दबोचा जिनके पास से पुलिस ने 3 देशी तमचे व कारतूस बरामद कर लिए पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक डा0 दुर्गेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा जिले मे चलाये जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान पर अब पुलिस काफ़ी सक्रिय दिखाई दे रही है जिसकी मिशाल कल रात उस वक़्त देखने को मिली ज़ब पुलिस ने तीन बदमाशों को धर दबोच एट थाना निरीक्षक विमलेश कुमार को बीती रात गश्त के सूचना मिली कुछ लोग आपराधिक घटनाओ को अंजाम देने कि फिराक में घूम रहे हैं जिस पर थाना निरक्षक ने तत्काल प्रभाव से थाने से फ़ोर्स से भेजा तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा। अभियुक्त दीपक राठौर पुत्र स्व० कृष्णगोपाल राठौर निवासी ग्राम अण्डा थाना कोतवाली कोंच जनपद जालौन को मय 1 तमंचा 12 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 12 बोर के गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध थाना एट पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












