HomeTrendingएआरटीओ व टीआई ने लगायी सड़क सुरक्षा पाठशाला

एआरटीओ व टीआई ने लगायी सड़क सुरक्षा पाठशाला

  • एआरटीओ व टीआई ने लगायी सड़क सुरक्षा पाठशाला

  • स्कूली बच्चों को बतायी गयी नियमों की महत्ता

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। हमें सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिये जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सके तथा लोगों के जान माल की सुरक्षा हो सके। अपने घर में अभिभावकों को मोटरसाइकिल या स्कूटी से निकलते समय हेलमेट पहनने के लिए जरूर कहें। हमारी सावधानी और सड़क पर चलने के नियमों के पालन से दुर्घटनाओ में कमी लाई जा सकती है। उक्त विचार बाबा गुरुकुल एकेडमी परिसर मे छात्र-छात्राओ को जागरुक करते हुये सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अमिताभ राय ने व्यक्त किये। उन्होंने 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं को बताया कि वाहन चलाते हुये मिलने पर एमबी एक्ट की धारा 199ए के अंतर्गत उनके माता-पिता को जेल हो सकती है एवं 25000 का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कार्यशला में यातायात प्रभारी रामयतन यादव ने छात्र-छात्राओ को सीट बेल्ट, हेलमेट, ट्रैफिक सिग्नल और गति सीमा का पालन करने और नशे में गाड़ी न चलाने जैसी महत्वपूर्ण बातों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बताया गया, ताकि वे खुद को और दूसरों को दुर्घटनाओं से बचा सके।

 

 

 

 

Must Read