हड़कम्प: साइबर अपराधियों के निशाने पर पुलिस कमिश्नर का व्हाट्सएप हैक
तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। ठाणे के पुलिस आयुक्त आशुतोष डुम्ब्रे का व्हाट्सएप अकाउंट 17 नवंबर की शाम हैक होने की घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। हैकर्स ने कथित तौर पर उनके व्हाट्सएप स्टेटस पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिये जिससे घटना ने शहर में चर्चा का विषय बना दिया। इस घटना ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं पुलिस आयुक्त जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी का अकाउंट हैक होना साइबर अपराधियों की बढ़ती दुस्साहसिक गतिविधियों को दर्शाता है। हालांकि अकाउंट किस तरीके से हैक किया गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। घटना के बाद डिजिटल अकाउंट की सुरक्षा गोपनीयता और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता फिर उजागर हुई है। अब देखना होगा कि इस साइबर सेंधमारी के पीछे कौन था और हैकर्स तक पहुंचने के लिए जांच किस दिशा में आगे बढ़ती हैं?











