HomeTrendingखाद की कालाबाजारी एवं ओवर रेटिंग पर करें प्रभावी कार्यवाही: प्रभारी मंत्री

खाद की कालाबाजारी एवं ओवर रेटिंग पर करें प्रभावी कार्यवाही: प्रभारी मंत्री

  • खाद की कालाबाजारी एवं ओवर रेटिंग पर करें प्रभावी कार्यवाही: प्रभारी मंत्री

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (कारागार), सुरेश राही की अध्यक्षता में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम पूर्व में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की आख्या की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्यवाही एवं योजनाओं की प्रगति का परीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाय।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। नगर निकायों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाय। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन के लिए सहज रूप से उपलब्ध रहें। विद्युत आपूर्ति अथवा अन्य विद्युत संबंधी समस्याएं प्राप्त होने पर उनका तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित निस्तारण किया जाय।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आमजन से सीधे जुड़ा हुआ अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है, इसलिए जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाए। आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। चिकित्सकीय सेवाओं एवं अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं की प्रभावी निगरानी की जाय। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य कारणों से फसल प्रभावित होने वाले पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाय।
विभिन्न अनुदानित योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि इन योजनाओं का लाभ जनपद के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाय जिससे उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारी प्रभावी पर्यवेक्षण करें। उर्वरक की कालाबाजारी एवं निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके लिए नियमित रूप से छापेमारी कराई जाए तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाय।
धान खरीद की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान क्रय केंद्रों पर छोटे एवं मझोले किसानों के धान की खरीद को प्राथमिकता दी जाय। साथ ही कहा कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर यह विवरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे कि अब तक कितने छोटे एवं मझोले किसानों का धान खरीदा गया है। धान खरीद प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाय।

 

 

 

 

Must Read