कला, आध्यात्म एवं प्रकृति प्रदर्शनी का आयोजन दिल्ली में होगा: पंकज तिवारी
तेजस टूडे ब्यूरो
नई दिल्ली। ‘कला, आध्यात्म और प्रकृति, शीर्षक से कलाकारों का एक मंच पर उपस्थित होना और अपने विचारों एवं रंगों के साथ उपस्थित होना कलाकारों, दर्शकों सभी के लिए एक वरदान साबित होगा। प्रकृति सबसे अमूल्य कृति है जिसका न कोई ओर है और न ही कोई छोर।
ठीक इसी प्रकार कला भी सीमाओं से परे की बात हो जाती है और आध्यात्म भी ऐसा ही है।
ऐसी स्थिति में कलाकारों के सामने तमाम चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हो जाती हैं कि क्या मैं अपने कलाकृति के साथ न्याय कर पाऊंगा? क्या विषय के गहरे तल से अनमोल विचारों के मोती तराश पाऊंगा? क्या दर्शकों तक विषय बोध और सौंदर्य बोध के साथ पहुंच पाऊंगा? ऐसे ही तमाम प्रश्न हैं जिसके निवारण हेतु सभी को इस प्रदर्शनी में जरूर पहुंचना चाहिए और गहरे एवं गूढ़ विचारों युक्त कृतियों से रूबरू होना चाहिए।
यह एक सामूहिक प्रदर्शनी है जिसमें पूरे देश से 35 कलाकार अपनी कृतियों के साथ प्रस्तुत हो रहे हैं। प्रदर्शनी 7 से 11 दिसंबर तक विजुअल आर्ट गैलरी, इंडिया हैबिटेट सेंटर में चलने वाली है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन संजीव किशोर गौतम (महानिदेशक नेशनल गैलरी ऑफ माॅडर्न आर्ट नई दिल्ली) करेंगे। प्रदर्शनी के क्यूरेटर राजीब सिकदर हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






