963234
उन्होंने कहा कि इतनी बंपर जीत से तो साथ के साथ ही दूसरा इंजन का नाम तय कर देना चाहिए था जो आज 5 दिन गुजर जाने के बाद भी दूर-दूर तक पता नहीं है। भाजपा ने जो घोषणा की, दिल्ली की जनता के प्रति उनका लाभ जनता को कैसे मिलेगा? पिछले 10 वर्षों में जनता महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी, खाद्य पदार्थों में मिलावटी सामान का बिकना, स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमराई हुई हैं। शिक्षा का भी बुरा हाल है। जिस तरफ देखो घोटाले ही घोटाले हैं। सड़कें—गलियां टूटी पड़ी हैं। कूड़े के ढेर लगते जा रहे हैं। सरकार अपना ज्यादा पैसा विज्ञापनों पर खर्च करती हैं। न जाने दिल्ली की जनता को इस से कब निजात मिलेगा? पैंथर्स पार्टी पहले इंजन यानी मोदी जी से निवेदन करती है कि शीघ्र दूसरे इंजन का नाम सार्वजनिक किया जाय जिससे जनता को डबल इंजन सरकार से लाभ मिले पुरानी सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों से निजात भी मिले जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार में है।





