कार्य में उदासीनता बरतने पर दर्जनों रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस

कार्य में उदासीनता बरतने पर दर्जनों रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस

तेजस टूडे सं.
विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा ब्लॉक के एपीओ रजनीश मिश्र ने शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में रोजगार सेवकों को शासन की योजनाओं को बेहतर ठंग से संचालित करनें में पूरी तन्मयता से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा कार्य में शिथिलता व बैठक में अनुपस्थित होने वाले दर्जन भर रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी रजनीश ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए रोजगार सेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। कुछ रोजगार सेवक बार-बार जॉबकार्ड में परिवारजनों को जोड़ने एवं एनपीसीआई कार्य को पूरा करने में हीला—हवाली कर रहे हैं। ऐसे सेवकों के खिलाफ जल्द ही उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से सूचित किया जाएगा। ब्लॉक के सभी गावों मनरेगा डिमांड चलना चाहिए।
बैठक में अनुपस्थित उमरपुर, पिपरी, मितावा, मसनपुर, छंगापुर, गौराकला, कटहरी, खमपुर, चवरी, भुतहा, बरचौली, औंका आदि गांव के रोजगार सेवकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने अगली कार्यवाही में वेतन बाधित करने की बात कही।
इस अवसर पर दीपिका साहू, जेई पुष्पेंद्र, अनुज यादव, रणविजय, शिवशंकर मौर्या, राकेश कुमार, सचिन पाण्डेय, आशीष कुमार,, तनवीर, राना, उर्मिला यादव, मनीषा सहित दर्जनों रोजगार सेवक मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA