दहेज विरोधी जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
नन्द कुमार मिश्रा
लखीमपुर खीरी। दहेज विरोधी जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया जिसका संयोजन दर्शन शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो रेखा पांडेय ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ छात्रा ज्योति एवं खुशी के व्याख्यान से हुआ जिसका शीर्षक था दहेज प्रथा को जड़ से उखाड़ फेंकना। इसी क्रम में NCC cadets द्वारा दहेज प्रथा पर एक सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया जिसका निर्देशन संगीत विभागाध्यक्ष शिवांगी सक्सेना ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने दहेज प्रथा से संबंधित समाज में व्याप्त बुराइयों को तथा उनसे अपने आप को अलग करने जैसे अत्यंत गहनीय विचारों को छात्रों के सामने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष अर्चना सिंह, अंशकालिक शिक्षिका जसविंदर कौर, रूपल, वसुधा, अपर्णा, आस्था सहित तमाम छात्राएं उपस्थित रहीं।













