Homeबदायूंनोटिस जारी कर मांगा जवाब, न देने पर कार्यवाही

नोटिस जारी कर मांगा जवाब, न देने पर कार्यवाही

नोटिस जारी कर मांगा जवाब, न देने पर कार्यवाही

अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं सहायक चीनी आयुक्त डॉ. मनीष कुमार शुक्ला के निर्देश पर गन्ना विभाग के स्थानीय अधिकारियों द्वारा क्रय केंद्रों पर छापेमारी की जा रही है। स्थानीय गन्ना अधिकारी अब तक 50 से अधिक क्रय केद्रों का निरीक्षण कर चुके हैं। कुछ क्रय केंद्रों पर खामियां मिली जिनकी रिपोर्ट गन्ना विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध कराने के साथ ही डीएम को दी गयी। डीएम ने तोल लिपिक एवं संबंधित गन्ना क्रय करने वाली मिल के अधिकारियों से जवाब मांगा है।

मंगलवार को सहायक चीनी आयुक्त डॉ. मनीष शुक्ला ने डीसीओ को साथ लेकर लखनपुर प्रथम, लखनपुर द्वितीय, मालगांव, गुरुपुरी चंदन, आमगांव प्रथम, आमगांव तृतीय, बिसौली मिलगेट आदि क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय गन्ना उठान, यातायात व्यवस्था खराब पायी गयी। विधिक कार्रवाई के लिये मूल निरीक्षण पत्र गन्ना निरीक्षक को भेज दिये गये।

संबंधित अध्यासी को निर्देश दिये हैं कि किसानों को कोई समस्या न होने पाये। सर्दी के चलते नियमित अलाव जलाने के भी निर्देश दिये हैं सभी क्रय केंद्रों परअधिकारियों के नंबर की फ्लेक्सी लगाने के लिये कहा है। जिससे अगर गन्ना किसानों को कोई शिकायत है तो फोन पर बता सकें। डीएम स्तर से संबंधित मिल के अधिकारी एवं तोल लिपिक से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब न देने की दशा में आगे की कार्रवाई की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read