आरएल पाण्डेय लखनऊ। भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी रिंकू द्वारा भारतीय किसान मंच के सबसे पुराने व सक्रिय युवा नेता चौधरी अनिल कुमार राज (प्रिंसराज) को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया। नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर संगठन के युवा नेता चौधरी को क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, इसी बीच चौधरी अनिल कुमार राज से जुड़े हुए काफी युवा संगठन में नियुक्ति में देरी के कारण संगठन से नाराज भी देखे गए थे किंतु भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी जी ने सबसे बातचीत कर समझाया और इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चौधरी अनिल कुमार राज को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया है।
नियुक्ति करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि चौधरी अनिल कुमार राज ने अपने कार्यों से नेतृत्व कौशल और संगठन शिल्पी होने का परिचय दिया है साथ ही प्रदेश भर में जातीय समीकरणों को नजदीक से समझते हुए हज़ारों दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ते हुए सीधे संगठन की गतिविधि से जोड़ने का कार्य किया है। श्री चौधरी की राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्ति से देश में किसानों, युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों व आदिवासियों के हितों के लिए आंदोलन को और गति प्रदान होगी। चौधरी अनिल कुमार राज के मनोनयन पर श्रीमती पारूल भार्गव राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ व नेहा गौतम प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर द्विवेदी, प्रदेश महासचिव अनमोल प्रजापति, प्रदेश संगठन मंत्री संदीप कुमार भारती, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष गौरव पाराशर, भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय महासचिव रुपेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष लखनऊ मनीष पासी, उपाध्यक्ष गोविंद कुमार, मीडिया प्रभारी विपिन प्रजापति समेत समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।