मुकदमा से नाराज सभासद पालिकाध्यक्ष से मिले

मुकदमा से नाराज सभासद पालिकाध्यक्ष से मिले

आशीष पचौरी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। स्थानीय नगर पालिका के कर्मचारी हम्वीर सिंह ज्ञानचंद व मनीष संपत्ति कर की वसूली नोटिस बिल वितरण का कार्य कर रहे थे। शुक्रवार को जब यह तीनों लोग वार्ड नंबर 14 मोहल्ला गली रहट बाग काजी टोला में बिल वितरण करने गए थे तभी पूर्व सभासद मोहित बंसल वहां आए और नगर पालिका के कर्मचारियों को बिल बांटने से मना करने लगे जब कर्मचारियों ने मोहित बंसल से कहा कि हम सरकारी कार्य कर रहे हैं और इस कार्य में आपको हमारा सहयोग करना चाहिए। इतना कहने पर ही पूर्व सभासद आग बबूला हो गए और कर्मचारी और सभासदों के बीच विवाद हो गया।

विवाद के दौरान गंदी गंदी गाली गलौज सभासद की तरफ से दी गई जब गाली गलौज का विरोध कर्मचारियों ने किया तो सभासद मोहित बंसल ने हादसे बिल छीनकर फाड़ दिए और कर्मचारियों को धमकी दिये कि अगर हमारे वार्ड नंबर 14 में दिखाई दिए तो आप लोगों की खैर नहीं होगी। इस घटना से कर्मचारी डरे और सहमे हुए हैं।

कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी शिकोहाबाद नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को दी। पूर्व सभासद के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करने की मांग की और अपनी सुरक्षा की मांग की। फिर नगर पालिका शिकोहाबाद अधिशाषी अधिकारी ने कर्मचारियों की सुरक्षा दृष्टि से थाना शिकोहाबाद में तहरीर पर अपनी सहमति दी और कर्मचारी की सुरक्षा दृष्टि से पूर्व सभासद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।

बता दें कि मोहित बंसल वार्ड संख्या 14 से सभासद रहे हैं। इस बार उनकी पत्नी सभासद बनी हैं। संपत्ति कर वसूली में तैनात कर्मचारियों से अभद्रता और सरकारी बिलों को फाड़ने के मामले में तीन कर्मचारियों ने पूर्व सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जानकारी पर शनिवार सुबह अन्य सभासद आक्रोशित हो गए। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता को घटना की जानकारी दी। पालिकाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को सुनकर मामले को निपटाने का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को बैठा कर भविष्य में सरकारी कार्य में बाधा न डालने एवं पालिका के कार्यों में सहयोग का आश्वासन सभासदों से लिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent