HomeTrendingफर्जी चिकित्सक के इंजेक्शन से पैर में गम्भीर संक्रमण होने का आरोप

फर्जी चिकित्सक के इंजेक्शन से पैर में गम्भीर संक्रमण होने का आरोप

  • फर्जी चिकित्सक के इंजेक्शन से पैर में गम्भीर संक्रमण होने का आरोप

  • सीएमओ से कार्यवाही की मांग, श्रीराम मेडिकल स्टोर पर क्लीनिक संचालित करने वाले के खिलाफ हुई शिकायत

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धंनघा थाना क्षेत्र में बिना पर्याप्त चिकित्सकीय योग्यता के इलाज करने वाले कथित आरएमपी चिकित्सकों को लेकर एक मामला सामने आया है। हकीमपुर निवासी महातम पासी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को शिकायती पत्र देकर एक कथित आरएमपी चिकित्सक पर गलत उपचार और इंजेक्शन लगाने से पैर में गंभीर संक्रमण होने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनके दाहिने पैर में दर्द होने पर वह अशरफपुर स्थित श्रीराम मेडिकल स्टोर पर क्लीनिक संचालित करने वाले शिवानंद के पास इलाज कराने पहुंचे थे। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने कुछ दवाएं देने के साथ उनके दाहिने पैर में इंजेक्शन लगाया। इसके बाद पैर में गंभीर सूजन, संक्रमण और पानी भरने जैसी समस्या उत्पन्न हो गई। इससे उन्हें शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

 

 

 

Must Read