HomeTrendingकायस्थ महासभा ने की कलम की पूजा

कायस्थ महासभा ने की कलम की पूजा

  • कायस्थ महासभा ने की कलम की पूजा

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। नगर के प्रतिष्ठित पीठ कैलाश आश्रम मंदिर परिसर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन अर्चन करके कलम पूजा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे। संगठन मंत्री हरीश श्रीवास्तव के संयोजन में दिव्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कैलाश आश्रम के संतों ने कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर संघ प्रमुख राजीव श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, नरेंद्र पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read