बस चालकों एवं परिचालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिये लगा शिविर

  • बस चालकों एवं परिचालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिये लगा शिविर

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। यातायात माह नवम्बर–2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के क्रम में नानपारा बस स्टैंड पर बस चालकों एवं परिचालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में जिला अस्पताल के डॉ. एम.एच. जाफरी कंट्रोल रूम सीएमओ कार्यालय बहराइच द्वारा अपनी टीम के साथ प्रतिभाग किया गया। इस दौरान बस चालकों एवं परिचालकों का नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यातायात माह के अंतर्गत आयोजित शिविर का उद्देश्य वाहन चालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य की जांच कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस दौरान चालकों व परिचालकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए नियमों के अनुपालन हेतु प्रेरित किया गया।