अध्यापक कार्यशाला में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा
संतोष तिवारी
मैनपुरी। जनपद के कस्बा करहल के संत विवेकानंद ग्रुप आफ स्कूल्स में चल रहे अध्यापक कार्यशाला में दूसरे दिन भी बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वप्रथम कार्यशाला की शुभारंभ प्रार्थना, प्रेरक गीत, राष्ट्रीय गान के साथ की गई जिसमें विद्यालय के निदेशक ने हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, साइंस, ड्राइंग, मोरल साइंस, संस्कृत, सोशल साइंस, योगा, रोड सेफ्टी, वाटर सेफ्टी, हैंड राइटिंग, चेकिंग वर्क, रिकार्ड रखरखाव, अनुशासन, टीचर प्रिंसिपल के दायित्व, दंडमुक्त शिक्षा, संक्रामक बीमारी पर विस्तार से चर्चा की साथ ही बच्चों को आकर्षित करने वाली अनेक गतिविधि, रिजिनिंग आदि का भी प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला में आए चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक अग्रवाल ने बताया कि अध्यापक और छात्रों के बीच संवाद होना चाहिए जिससे बच्चों को सीखने अधिक मदद मिलेगी। बदलते समय में बच्चे के रुचि अनुसार शिक्षा दें। विद्यालय के प्रधानाचार्य बर्नार्ड गौडी ने स्टूडेंट डायरी लॉग बुक एकेडमिक रूल्स पर चर्चा की। इस मौके पर चंद्रजीत यादव, रघुवीर सिंह, सोहित कुमार, विजेंदर, अखिलेश, हरिषर, प्रभात यादव, अनूप, संतोष, राधापल्लवी, पूजा, पूनम, सोनम आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















