अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रान्त ने मनाया मोयरांग दिवस

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रान्त ने मनाया मोयरांग दिवस

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत के अध्यक्ष कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में मोयरांग दिवस मनाया गया जहां परिषद के संरक्षक कर्नल आरवी सिंह, अध्यक्ष कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर और लेफ्टिनेंट मदन मोहन पांडेय, सूबेदार मेजरपाल वर्मा, नायब सूबेदार अशोक पांडेय, नायब सूबेदार आरसी त्रिपाठी, सूबेदार मेजर छेदी सिंह, वारंट ऑफिसर ललित मोहन, पंत सीपीयू घनश्याम केसरी, सूबेदार मेजर हेमेंद्र राणा ने भाग लिया। सभी पदाधिकारीगण लखनऊ में परिवर्तन चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित किये। अवध प्रांत के अध्यक्ष कर्नल बीएस तोमर ने सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुये मोयरांग दिवस के बारे में विस्तार से बताया। संरक्षक कर्नल आरवी सिंह ने भी सभी को संबोधित किया। नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जय घोष के साथ आयोजन का समापन किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA