परमहंस आश्रम रानी सराय में राम नाम रूपी अखण्ड महायज्ञ शुरू

डा. सुबोध सिंह
पटना। बखितयारपुर परमहंस आश्रम शिव मंदिर रानीसराय के प्रांगण में श्रावण पूर्णिमा पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ चौबीस घंटे, अखंड कीर्तन राम धून, हरे राम हरे राम, राम-राम हरे-हरे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे, रूपी महायज्ञ का शुभारंभ रानीसराय परमहंस आश्रम के महंत स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज जी के सानिध्य में बुधवार से शुरू हुआ जो 31 अगस्त को समाप्त होगा। यज्ञ पूर्णाहुति उपरांत शाम वेला में भगवान शिव महादेव का भव्य श्रृंगार पुजन किया जाएगा जिसके बाद विशाल भंडारा होगा जिसमें सैकड़ों भक्त जन प्रसाद ग्रहण करेंगे।
उपरोक्त कार्यक्रम में जनजीवक कल्याण संघम परिवार (सामाजिक संगठन) के मुख्य आश्रम संयोजक परमात्मा नंद सिंह आश्रम के परम भक्त बलवंत सिंह, परशुराम सिंह, प्रो० उमेश यादव, सुरेश पंडित, बलिराम पासवान, रामसिंह पासवान, वीरमणि यादव, केदार पासवान, सहित अन्य गणमान्य भक्त जनों के उपस्थित में यज्ञ प्रारम्भ किया गया। मौके पर संघम परिवार के बखितयारपुर अध्यक्ष जितेन्द्र उर्फ सोनी सिंह, मनोरंजन सिंह, जितेन्द्र कुमार उर्फ जिन्ना, वेद प्रकाश आर्य, अरूण सिंह, डॉ सुबोध सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों आश्रम प्रेमी भक्त मौजूद रहकर राम रस अमृत का श्रवण किये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











