आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का अजगरा विधायक ने किया लोकार्पण
तेजस टूडे सं.
अतुल राय
वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में शनिवार को 30 लाख 46 हजार रुपये की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य उपकेंद्र का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने रिबन काटकर उपकेंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि यह आरोग्य मंदिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, सुशासन और जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। यह उपकेंद्र क्षेत्र के लगभग 25 गांवों के हजारों ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा और ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा।
विधायक जी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, यह आरोग्य मंदिर उसी दिशा में उठाया गया सशक्त कदम है। इस उपकेंद्र में तीन कमरे और एक ओपन पोर्च का निर्माण कराया गया है तथा यहां 62 प्रकार की आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में मृत 265 दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा ने कार्यक्रम को भावनात्मक और गंभीर आयाम भी प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन सृजन चतुर्वेदी ने किया। आयोजन प्रकृति की गोद में, खुले वातावरण में संपन्न हुआ जिससे उपस्थित जनसमूह में विशेष उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। अंत में विधायक जी ने आरोग्य मंदिर को आम जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी सोच और स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है। कार्यक्रम का संचालन सृजन चतुर्वेदी ने किया।
इस अवसर पर प्रधान मनीष चौहान, डॉ आरवी यादव अधीक्षक चोलापुर, अखण्ड सिंह, भोला उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह, अधीक्षक चोलापुर
डॉ. आर.बी. यादव, शिखा श्रीवास्तव, रामसिंह यादव, सीमा यादव, स्वाति स्वास्थ्य अधिकारी, रीना राय, सीमा यादव, अभिषेक शर्मा, दिनेश प्रजापति, राहुल मेहरा, यश शरना, दिव्या सैनी, खुशबू सोनेल, नीरज शर्मा, सुजीत मौर्य, मीनू जयसवाल, साधुरी देवी, सोनफूला देवी आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









