दो दशक बाद पूर्व चेयरमैन ने किया भरत का अभिनय
आरके धनगर
मथुरा। सौंख रामलीला सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित में रामलीला में बुधवार को हुई भरत मिलाप की लीला मंचन में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन भरत सिंह कुंतल ने भरत का किरदार निभाया। और पूर्व चेयरमैन ने रामलीला मैदान में तालियां खूब बटोरी। अपने किरदार के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व चेयरमैन ने बिना तालीम में भरत मिलाप लीला मंचन में भरत का किरदार किया। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन भरत सिंह कुंतल ने करीब दो दशकों पूर्व रामलीला में चार बार भरत का किरदार निभा चुके है। इसके बाद बुधवार को हुई भरत मिलाप लीला मंचन में भी भरत का किरदार निभाया। पूर्व चेयरमैन ने बिना तालीम के दो दशकों बाद भी वही भरत मिलाप लीला का मंचन किया जो पूर्व में करते थे । जनता ने खूब तालिया बजायी। भरत सिंह ने बताया कि दो दशकों पूर्व रामलीला में भरत का अभिनय किया था। उसी तैयारी से आज भरत का अभिनय किया है। पात्र मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि जनता और कमेटी पदाधिकारियों की मांग पर पूर्व चेयरमैन ने भरत का अभिनय किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















