हक की मांग को लेकर 3 दिन से भटक रही विवाहिता
5 लाख रूपये दहेज की मांग करने का आरोप
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
धनघटा, सन्त कबीर नगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रजापितपुर में एक विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ हक पाने के लिए दर-दर भटक रही है।
वह एसपी के अलावा उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई। मुकदमा भी दर्ज हुआ लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिल पाया और मजबूर होकर वह खानाबदोश की तरह जबरन अपने ही घर में अधिकार पाने के लिए भटक रही है। वही पति ने कोर्ट का उल्लंघन करते हुए दूसरी शादी कर के अपने दूसरी पत्नी के साथ घर पर ही रह रहे थे जब मै पीछे के रास्ते अंदर प्रवेश किया हु तब से सारे घर वाले फरार है। सुनीता पत्नी मानसिंह का आरोप है कि उसकी शादी सात दिसंबर 2012 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुई। 12 दिसंबर 2012 को अपने ससुराल आई। उसका मायका गोरखपुर जिले के ऋठुआखोर थाना सहजनवा में है। उसके पिता इंद्रदेव सिंह अपने औकात के अनुसार उसे दान दहेज भी दिए कुछ दिन ठीक-ठाक भी था जिससे एक बेटी व एक बेटा पैदा हुए ।2017 में ससुराल उसे ₹5लाख दहेज की मांग करने लगे। जब इस बात की जानकारी मायके वालों को हुई तो किसी तरह से सुलह समझौता कर उसे ससुराल भेजें लेकिन यह ज्यादा दिन तक नहीं चला। दो वर्ष बाद फिर ससुराली उससे रुपए की मांग करने लगे। मायकेवालों ने कुछ रुपया तो दिया लेकिन जब दुकान नहीं खुल पाए तो उसे फिर ससुराली मायके भाग दिए। यह मामला लगातार चलता रहा फिर विवाहिता ने एसपी का दरवाजा खटखटाया एसपी के निर्देश पर धनघटा थाने में मुकदमा तो दर्ज हुआ लेकिन ससुराली अभी अपने ही जिद पर अड़े हुए है। वह तीन दिन से अपने ही घर में घुसने के लिए दरवाजे पर बैठी थी। बुधवार को किसी तरह से वह पीछे के रास्ते अंदर प्रवेश कर पाई लेकिन उसके रोटी की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई। इसे वह अपने तीन बच्चों के साथ न्याय पाने के लिए भटक रही है। उसका कहना है कि उसके पति हमेशा उसे प्रताड़ित करते रहते हैं और दहेज की मांग करते हैं। इस संबंध में पूछने पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण उपचार करवाने गोरखपुर आया हूं प्रकरण की जानकारी नहीं है, पता कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA










