किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम में किशोरियों को जागरूक किया गया
अंकित सक्सेना
बदायूँ। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर (स्वास्थ्य) मंच गतिविधि का आयोजन किया गया है। उक्त गतिविधियों में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण, बीएमआई जांच, एनीमिया की जांच, बीपी की जांच की गई है व स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। गतिविधि के अंतर्गत छात्राओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया है। किशोर स्वास्थ्य मच में मुख्य चिकित्साधिकारी की स्वास्थ्य टीम में डॉक्टर करिश्मा वार्ष्णेय (मेडीकल अफिसर), इमरान अहमद (एलटी), मोहित कुमार (किशोर स्वास्थ्य परामर्श दाता), रचना सैनी, कंचन, अंजली, सुषमा देवी, मीना देवी, एनी (आशा) का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य डॉ अमलेश गुप्ता ने इस अवसर पर छात्राओं की विशेष रूप से सराहना की। हेल्थ एम्बेसडर मेहता, रेखा अग्रवाल, अर्चना तिवारी, रुपाली गुप्ता का ‘विशेष सहयोग रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










