उपद्रवियों से हर स्थिति में निपटने को प्रशासन तैयार
मुकेश तिवारी
झांसी। अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एसएसपी और जीआरपी पुलिस अधीक्षक और आरपीएफ कमांडेंट के नेतृत्व मे रेलवे स्टेशन पर फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही संदेश दिया गया कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

शांति व्यवस्था बनाए रखें। भारतीय सेना में शुरु होने जा रही अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्योें और जिलों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारी कहीं पर तोड़-फोड़ हो रही तो कहीं पर ट्रेनों को फूकने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। इन घटनाओं को देखते हुए झांसी जिले के पुलिस और प्रशासिनक अधिकारी अलर्ट हैं। जिले को र्फोस अचानक रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां जीआरपी और आरपीएफ फोर्स के साथ वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर फ्लैग मार्च करते हुए यात्रियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही संदेश दिया कि पुलिस फोर्स हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। झांसी मंडल के सभी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ को तैनात कर दिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















