मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सक्रिय, हटाये जा रहे अतिक्रमण
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने के साथ ही सड़क किनारे लगे पटरी दुकानदारों को भी सीमा के अंदर रहने की हिदायत सीओ, कोतवाली प्रभारी व चौकी इंचार्ज ने नगर में अभियान चलाकर दी। साथ ही दुकानों के बाहर रखे सामानों को भी हटाने की चेतावनी दी जिससे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 नवम्बर को जनपद दौरे पर होंगे।
इस दौरान वह हवाई मार्ग से सीधे चंदौली स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज पहुंचेंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करने के साथ ही चंदौली को योजनाओं व परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर मुख्यालय स्थित महेन्द्र टेक्निकल इण्टर कालेज में तैयारी की जा रही है। सीएम के सभा के लिये मंच व भीड़ के लिये पण्डाल बनाने का काम अंतिम दौर में चल रहा है। शुक्रवार को सुरक्षा के मद्देनजर एएसपी विनय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाएं देखी। कार्यक्रम में सुरक्षा एवं भीड़ को नियंत्रित करने के लिये जिले के साथ ही गाजीपुर, जौनपुर और सोनभद्र के करीब ढाई हजार पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













