एडीजी ने ई मालखाने का किया लोकार्पण
रंजीत सिंह
कालपी, जालौन। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बीच कालपी कोतवाली के ई मालखाना का लोकार्पण कानपुर परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के द्वारा किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा। रविवार को जनपद मुख्यालय उरई में ई मालखाने के उद्घाटन के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंचे कानपुर परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने कालपी समेत कई थानों में ई मालकक्ष का वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा उद्घाटन किया गया।
इसके पहले पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. देवेंद्र पचौरी ने कोतवाली कालपी में पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह एवं समस्त स्टाफ के साथ ई मालखाने का निरीक्षण किया तथा वहां के रखरखाव के लिए कोतवाली पुलिस के कार्य की सराहना की। इसके उपरांत शाम को प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह समेत समस्त स्टाफ की उपस्थित में एडीजी द्वारा ई मालरूम के आनलाइन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ, एसएसआई सत्यपाल सिंह, टरननगंज चौकी प्रभारी चेतराम बुंदेला, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज प्रवीण कृष्ण मिश्रा, एसआई राजेश, शान मोहम्मद, अनुराग, अभिषेक, हर्षित, अमित, रेणुका, रश्मि, रुबेल आदि मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












