Homeबदायूंअपर आयुक्त विपणन ने मक्का क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

अपर आयुक्त विपणन ने मक्का क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

अपर आयुक्त विपणन ने मक्का क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। अपर आयुक्त (विपणन) खाद्य तथा रसद विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा बदायूं जनपद के मक्का क्रय केन्द्र बदायूँ मण्डी का निरीक्षण सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी बरेली सम्भाग बरेली, जिला खाद्य विपणन अधिकारी बदायूँ एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता बदायूँ के साथ किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी उपस्थित मिले। इस दौरान केन्द्र प्रभारी ने बताया कि मक्का क्रय केन्द्र बदायूँ मण्डी प्रथम पर 19 कृषकों से कुल 164.70 मी० टन मक्का तथा द्वितीय पर 8 कृषकों से कुल 68.40 मी० टन मक्का खरीद की जा चुकी है। खरीद के सापेक्ष बदायूँ मण्डी प्रथम तथा बदायूँ मण्डी द्वितीय से शत्प्रतिशत मक्का एस०डब्लू०सी० डपो को सम्प्रदान कर दी गयी है। केन्द्र पर 2 इलै० कॉटा, डस्टर, नमी मापक यंत्र, बोरों पर लगने हेतु स्टेंसिल, 04 कुर्सी, मेज, किसानों की बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी, खरीद से सम्बन्धित समरत अभिलेख उपलब्ध थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read