Homeचंदौलीअपर मुख्य सचिव ने गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव ने गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव ने गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन डॉ. रजनीश दुबे द्वारा गो-आश्रय स्थल कठौरी के निरीक्षण के दौरान पशु आश्रय स्थल पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त पाया गया। उन्होंने पशु आश्रय स्थल पर बकाएदे भूसा गोदाम, पानी की व्यवस्था, तिरपाल, टिनशेड, विद्युत व्यवस्था, चारा की उपलब्धता को देखा। वहीं एक बीमार पशु को देख बेहतर चिकित्सा के साथ ही स्वास्थ्य की देखभाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्रय स्थल की साफ-सफाई और पशुओं को पर्याप्त मात्रा में अहार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

गर्मी के मौसम को देते हुए परिसर में पर्याप्त छाया की व्यवस्था सुनिश्चित रखे जाने हेतु चारों तरफ बाउंडरी के किनारे पौधरोपण कराया जाय। उन्होंने गो-पूजन किया साथ ही परिसर में बरगद का पौधरोपण किया गया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि 100 पशुओं के लिए एक टिन सेड का निर्माण कार्य कराया जाए। कठौरी ग्राम पंचायत सेगेटरी द्वारा पूछे जाने पर माकूल जवाब न देने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया।

निरीक्षक के दौरान अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. एसएन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला कृषि अधिकारी, उपजिलाधिकारी पीडीडीयू नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read