Homelalitpurचोरी में थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप

चोरी में थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप

चोरी में थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप

नौकरानी ने पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी पर लगाए थर्ड डिग्री टॉर्चर देकर जमकर मारपीट करने के आरोप
जयेश बादल
ललितपुर। जनपद में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही थी पाली रेप कांड में थाना अध्यक्ष पर लगे आरोपों के बाद अब कोतवाली महरौनी का क्रूर चेहरा सामने आया है।

Jaunpur News : Student was beaten to death with a stick in old enmity

जहां कोतवाली में तैनात कांस्टेबल और उसकी पत्नी ने तांत्रिक के कहने पर चोरी का आरोप लगाकर अपनी ही नोकरानी को अपने कमरे व कोतवाली में रात भर बेरहमी से पीटा। पुलिस के थर्ड टार्चर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उक्त घटना के सम्बंध में पीड़ित नौकरानी ने एक शिकायती पत्र भी दिया है और मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है हालांकि अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है जबकि पाली रेप कांड में एडीजी जोन कानपुर जनपद दौरे पर हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली महरौनी के स्थानीय कस्बा अंतर्गत ग्राम खरवांचन पुरा निवासी पूजा पत्नी लक्ष्मन प्रसाद महरौनी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल अंशु पटेल के तालाबपुरा स्थित किराये के घर में गत 14 अप्रैल से खाना बनाने, झाडू, पोंछा सहित अन्य घरेलू कार्य करती थी।

महिला का आरोप कि अंशु पटेल के घर में चोरी हो गई थी जिसकी पूछताछ के लिए वह तांत्रिक के पास गई थी और तांत्रिक गुनिया के बताने पर चोरी का आरोप उस पर लगाकर पूछतांछ करते हुए मारपीट की गयी। उसने बताया कि 2 मई को वह कांस्टेबल के घर का सुबह का काम करके घर चली गयी। उसके बाद जब शाम को द्वारा काम करने पहुंची तो कांस्टेबल अंशु पटेल उसकी पत्नी ने एक अन्य महिला के साथ मिलकर कमरे में बंद कर चोरी का आरोप लगाकर घर में दो घंटे तक बेहरमी से मारपीट की,और उसके बाद साथ रात भर मारपीट करते रहे। महिला का आरोप है कि रात्रि के समय दूसरी बार फिर कांस्टेबल ने घर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। महिला रहम की भीख मांगती रही और चिल्लाती रही की उसने चोरी नहीं की लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसकी एक भी न सुनी और रात भर जुल्मों-सितम करते रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read