अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने किशोरी से रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 11 जून को मडियांव थाने में किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था।
मडियांव गौरभीठ निवासी महिला के मुताबिक वह शहर से बाहर गई थी। इस दौरान उसकी 12 वर्षीय बेटी घर पर अकेले थी। 6 जून को किशोरी मोहल्ले के ही विनोद यादव के घर गई जहां आरोपी ने किशोरी के साथ रेप किया. मां शहर से बाहर थी। इस कारण पीडिघ्ता ने रेप की घटना किसी को नहीं बताई। 11 जून को मां के वापस आने पर पीडिघ्ता ने विनोद की हरकत के बारे में बताया। दोस्त के पति ने किया बलात्कार
इंस्पेक्टर अनिल कुमार के अनुसार 11 जून को किशोरी संग उसकी मां कोतवाली आई थीं। उन्होंने विनोद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता की मां और विनोद की पत्नी दोस्त हैं। इस कारण किशोरी अक्सर विनोद के घर जाती थी। वारदात वाले दिन विनोद की पत्नी भी घर पर नहीं थी। पीड़िता के पहुंचने पर विनोद ने अकेले होने का फायदा उठाते हुए किशोरी से रेप किया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराने के साथ ही 164 का बयान दर्ज किया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।