डिप्टी सीएम के काफिले में हुआ हादसा, 3 पुलिसकर्मी सहित 5 घायल
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। तेज रफ्तार होने के कारण कई कारें आपस में टकरा गई। टक्कर से पुलिस वाहन डिवाइडर के दूसरी ओर आ गया। डिप्टी सीएम ने काफिले को तुरंत ही रुकवा दिया गया। मौके पर एएसपी राजीव दीक्षित, सीओ सिटी सुशील सिंह व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लखनऊ से कार के जरिए लखीमपुर जा रहे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले में अचानक एंबुलेंस की टक्कर से हादसा हो गया।
हादसे में तीन पुलिसकर्मी सहित पांच लोग घायल हो गए जिनको इलाज के लिए भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम लखीमपुर जाने के लिए कार के जरिए लखनऊ से लखीमपुर जा रहे थे इसी दौरान खैराबाद और कोतवाली देहात थाना इलाके में पड़ने वाले नानकारी गांव के पास काफिले में शामिल एक एंबुलेंस को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार होने के कारण कई कारें आपस में टकरा गई। टक्कर से पुलिस वाहन डिवाइडर के दूसरी ओर आ गया। डिप्टी सीएम ने काफिले को तुरंत ही रुकवा दिया गया। मौके पर एएसपी राजीव दीक्षित, सीओ सिटी सुशील सिंह व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












