HomeJaunpurअलग से तीन सदस्यीय समिति बनायें जो जिला अस्पताल की गतिविधियों पर...

अलग से तीन सदस्यीय समिति बनायें जो जिला अस्पताल की गतिविधियों पर नजर रखे: वेंकटेश्वर लू

अलग से तीन सदस्यीय समिति बनायें जो जिला अस्पताल की गतिविधियों पर नजर रखे: वेंकटेश्वर लू

एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे नोडल अधिकारी, जिला अस्पताल का किये निरीक्षण
तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। जिला अस्पताल में बाहर की दवा लिखे जाने और बाहरी लोगों को इमरजेंसी में बैठा कर उनसे काम कराने को ज़िले के नोडल अधिकारी ने नैतिक भ्रष्टाचार बताया है। इसके खिलाफ नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने जिलाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए मुकदमा दर्ज कराये जाने का निर्देश दिया है। नोडल अधिकारी एल वेंकटश्वर लू यहां एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे हैं। इस दौरान अधिकारियों संग बैठक से पहले उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान जहाँ अस्पताल की व्यवस्थाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति पर उन्होंने संतोष जताया। वहीं बाहर से दवा लिखे जाने समेत अन्य शिकायतों पर उन्होंने नाराज़गी जताई है।
इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक समिति बनाई जाये जिसमें कोई प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हो। उन्होंने कहा कि यह समिति तय करे कि अस्पताल में कोई अनाधिकृत व्यक्ति मौजूद न रहे। यदि ऐसा कोई व्यक्ति मौजूद पाया जाय तो समिति की संतुति पर जिलाधिकारी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। दरअसल नोडल अधिकारी को शिकायत मिली थी कि अस्पताल में बाहरी व्यक्ति काम करते हैं जिनके ज़रिये ही बाहर से जांच और दवा लिखवाई जाती है। उन्होंने इस दौरान बाहर की दवा लिखे जाने, बाहर से जांच लिखे जाने और मरीज़ों को अनावश्यक निजी अस्पतालों में भय दिखाकर रेफर किये जाने पर भी सख्त नाराज़गी व्यक्त किया।
इसी क्रम में सीएमएस को निर्देश दिया कि वह एक अलग से 3 डाक्टरों की समिति बनाएं, ताकि इन क्रिया—कलाप पर नज़र रखते हुए उसकी संतुति पर कार्रवाई की जा सके। नोडल अधिकारी ने इस दौरान सीएचसी से मरीज़ों को बिना गहन जांच के ही रेफर करने पर भी रोष जताया। साथ ही कहा कि सीएचसी चिकित्सक कई बार दवाओं से ठीक हो सकने वाले मरीज़ों को भी जिला अस्पताल रेफर कर देते हैं जो उचित नहीं है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read