• Click here - to use the wp menu builder
Search
  • Mathura

बीएसए कालेज में हो रहीं अनियमितताओं को लेकर अभाविप ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

By
Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997
-
August 8, 2023
158

बीएसए कालेज में हो रहीं अनियमितताओं को लेकर अभाविप ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

आरके धनगर
मथुरा। बीएसए महाविद्यालय में हो रही अवैध परीक्षा शुल्क एवं अन्य अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी पुलकित खरे को ज्ञापन देने गया। जिलाधिकारी ने शीघ्र ही छात्रों को न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मथुरा के कार्यकर्ता महाविद्यालयी छात्र-छात्राओं से 3500 रु० अवैध परीक्षा शुल्क लेने पर जिलाधिकारी पुलकित खरे को ज्ञापन देने गए। जिलाधिकारी की व्यस्थता के कारण उप जिलाधिकारी अतिरिक्त ने ज्ञापन लिया। विभाग संगठन मंत्री दिव्य भारद्वाज ने कहा कि छात्रों के हितों में उठाई आवाज निरंतर आगे बड़ेगी और जब तक कॉलेज प्रशासन छात्रों से अवैध वसूली करना बंद नहीं करेगा तब तक समय-समय पर ऐसे आंदोलन होते रहेंगे। प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी से कार्यवाही करते हुए यथाशीघ्र छात्रों को न्याय दिलवाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मण्डल को शीघ्र ही जांच कराकर उचित कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में विभाग संगठन मंत्री दिव्य भारद्वाज, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य नीति शर्मा, जिला विस्तारक गौरव यादव, जिला संयोजक मंदिर ठाकुर, निशा निषाद, नयन शर्मा, महानगर मंत्री निशांत ठाकुर, सह मंत्री हर्ष चौधरी, शिवा गौतम, धर्मेंद्र शर्मा, सवेंद्र सिंह, योगेश चौधरी, मयंक, तरुन आदि छात्र एवं विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

  • TAGS
  • ABVP submitted memorandum to DM regarding irregularities in BSA College
  • बीएसए कालेज में हो रहीं अनियमितताओं को लेकर अभाविप ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    Previous articleग्राम पंचायत पुकारी के सचिवालय में दो महीने से लटक रहा ताला
    Next articleपुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश हुए घायल
    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997

    RELATED ARTICLES

    कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - August 2, 2025

    भरोसे का नाम है ब्राह्मण: अजय

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - August 2, 2025

    77 किलो चांदी लूट को लेकर मथुरा पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - July 30, 2025
    ABOUT US
    आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
    Contact us: [email protected]
    © Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]