ग्राम पंचायत पुकारी के सचिवालय में दो महीने से लटक रहा ताला
ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही आयी सामने
रूपा गोयल
बांदा। प्रदेश की योगी सरकार में जहां मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को कार्यों मंे लापरवाही न बरतने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कुछ जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को सही से नहीं निभा रहे हैं। इसकी बानगी नरैनी विकास खण्ड के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पुकारी में देखने मिल रही है जहां सचिवालय में दो महीने से ताला लटक रहा है। सचिवालय में ताला लटकने से ग्रामीणांे को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी विनय यादव की घोर लापरवाही के चलते ही सचिवालय में ताला लटक रहा है। जब भी ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याओं के बावत ग्राम विकास अधिकारी को फोन किया जाता है तो उनका फोन रिसीव नहीं होता। वहीं खण्ड विकास नरैनी से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कार्यवाही की बात कही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






