HomeTrendingमोहनपुर प्रधान पद के उपचुनाव में संजय के सिर बंधा जीत का...

मोहनपुर प्रधान पद के उपचुनाव में संजय के सिर बंधा जीत का सेहरा

मोहनपुर प्रधान पद के उपचुनाव में संजय के सिर बंधा जीत का सेहरा

अतुल राय
वाराणसी। ग्राम पंचायत मोहनपुर के ग्राम प्रधान के रिक्त पद हेतु हुए उपचुनाव में पूर्व प्रधान संजय पटेल ने अपने निकटतम प्रत्याशी प्रमोद सिंह को कुल 142 मतों से मात दी। यह जानकारी देते हुए बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने बताया कि कुल पड़े 1240 मतों में संजय को 633 तथा प्रमोद को 491 मत मिले। मनोज को 77 तथा शिव प्रकाश को 10 वोट प्राप्त हुए। निरस्त वोटों की संख्या 28 रही। बीडीओ दीपांकर आर्य तथा निर्वाचन अधिकारी दिनेश सिंह ने विजयी प्रधान को प्रमाण पत्र सौंपा। परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी को फूल मालाओं से लाद दिया। ज्ञातव्य हो कि संजय पटेल 2015 में भी ग्राम प्रधान चुने गए थे। एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह, एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड़, एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव, एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय, प्रधान संघ के जिला महामंत्री मधुबन यादव, ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ लालमन यादव, मृत्युंजय सिंह लेखाकार ने संजय पटेल की विजय पर बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read