HomeTrendingचाय बनाते समय महिला की साड़ी में लगी आग, बचाने दौड़ा पति...

चाय बनाते समय महिला की साड़ी में लगी आग, बचाने दौड़ा पति भी झुलसा

  • चाय बनाते समय महिला की साड़ी में लगी आग, बचाने दौड़ा पति भी झुलसा

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
सिरसागंज, फिरोजाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव रुधेनी में गुरुवार सुबह चाय बनाते समय एक महिला आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। परिजन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह महिला घर में चूल्हे पर चाय बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे में आग जलाने के लिए मिट्टी का तेल डालते समय अचानक उसकी साड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। पत्नी को आग से घिरा देखकर पति उसे बचाने के लिए दौड़ा लेकिन इस दौरान वह भी झुलस गया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को फिरोजाबाद जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया जबकि पति का उपचार किया गया। हादसे से परिवार में चिंता का माहौल है।

 

 

 

 

Must Read