त्योहार के दृष्टिगत चोलापुर थाने में हुई बैठक
तेजस टूडे सं.
अतुल राय
वाराणसी। बकरीद त्योहार के दृष्टिगत थाना चोलापुर में शान्ति समिति की बैठक हुई जहां सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ मौजूद रहे।
इस दौरान एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने धर्मगुरूओं से अपील किया कि इस पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनायें। साथ ही उन्होंने हिदायत भी दिया कि कोई नया परम्परा नहीं शुरू किया जाएगा। मीटिंग में सभी गांव के प्रधान व विशिष्ट गण लोग उपस्थित रहे। साथ में प्रभारी निरीक्षक राकेश गौतम व सभी पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी/बीट इंचार्ज भी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









