Homeगोण्डाबकरीद सहित अन्य त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट

बकरीद सहित अन्य त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट

बकरीद सहित अन्य त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट

डीएम ने की शान्ति समिति की बैठक
कहा— पुलिस एवं प्रशासन की होगी नजर
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। बकरीद सहित अन्य त्योहारों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जहां लोग त्योहार को लेकर उत्साहित हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसी के तहत त्योहार पर शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को जिला पंचायत सभागार में शान्ति समिति की मीटिंग की गई। बैठक जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में हुई जहां अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी, समस्त एसडीएम, धर्मगुरू और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगामी बकरीद सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने और किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में समझाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी लोगों से अपील करते हुए उन्हें समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी लोग त्योहार को शांति पूर्व ढंग से मना सके।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवा या अन्य कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट ना करें जिससे कि आपसी माहौल बिगड़े। बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं पश्चिमी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read