HomeTrendingबदौंसा में पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

बदौंसा में पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

  • बदौंसा में पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

  • 15 कलमकारों को अंगवस्त्र व उपहार भेंट करके किया गया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बदौंसा, बांदा। दीपावली पर स्थानीय नर्मदा फैमिली मार्ट ग्रुप की ओर से भव्य पत्रकार सम्मान समारोह हुआ। मार्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 15 वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को संस्थान के प्रोपराइटर अभिषेक सोनी द्वारा अंगवस्त्र और उपहार भेंट करके सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए आयोजक अभिषेक सोनी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। साथ ही कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकार समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, जनहित की आवाज बुलंद करने और निष्पक्ष लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। यह सम्मान उनके निस्वार्थ योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।
इस मौके पर राकेश श्रीवास्तव, मुन्ना द्विवेदी, राहुल तिवारी, जगत नारायण शास्त्री, संतोष कुशवाहा, हरिओम बाजपेई, दिनेश गुप्ता, अजय यादव, बिहारी दीक्षित, श्याम सुंदर तिवारी, उमाकांत दीक्षित, गिरजाशरण तिवारी, मनोज माहले, रामशंकर सैनी, शाहनवाज खान उर्फ शानू को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अभिषेक सोनी ने सभी पत्रकारों के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने की बात कही। पूरा समारोह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

 

 

 

Must Read