पिस्टल, कारतूस व तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार

पिस्टल, कारतूस व तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार

योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में कंधई थानांतर्गत बनी नहर की पुलिया के समीप गुरुवार देर शाम चेकिंग के दौरान कंधई पुलिस ने बिना नम्बर की पल्सर मोटर साइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नितिन तिवारी व युवराज मिश्रा जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नितिन तिवारी के पास से एक अवैध पिस्टल .32 बोर व एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस .32 बोर एवं अभियुक्त युवराज मिश्रा के पास से एक अवैध तमन्चा 312 बोर व एक जिन्दा कारतूस 312 बोर बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में दोनों के विरुद्ध 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही पल्सर मोटर साइकिल को पुलिस ने सीज कर दिया। गौरतलब हो कि इन्ही दोनों के पास से बरामद हुई पिस्टल को चेक करने के दौरान चली गोली से कंधई थाने पर तैनात सिपाही घायल हुआ था। जिसे ईलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। हालांकि गनीमत रही कि सिपाही गम्भीर रूप से घायल नहीं हुआ और न ही कोई बड़ा हादसा हुआ। एसओ कंधई ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना आसपुर देवसरा में भी पहले से मुकदमे दर्ज हैं। गुरुवार को इन्हें बिना नम्बर प्लेट की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया और तलाशी में उनके पास से पिस्टल, कारतूस व तमंचा भी बरामद हुआ। दोनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला