पांच लाख का इनामी सपा नेता गिरफ्तार, जानिए कौन है?
पांच लाख का इनामी सपा नेता गिरफ्तार, जानिए कौन है?
प्रतापगढ़। पांच-पांच लाख के इनामी पूर्व प्रमुखपति देवसरा व सपा नेता सभापति यादव व उसका भाई सुभाष यादव कोलकाता पुलिस की गिरफ्त में आ गए। शनिवार को दिनभर दोनों की गिरफ्तारी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। हालांकि जिले की पुलिस ऐसी किसी सूचना से इनकार कर रही है।
आसपुर देवसरा के पूर्व प्रमुखपति सभापति यादव व उसके भाई सुभाष यादव के खिलाफ डेढ़ साल पहले पट्टी व देवसरा थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुए थे। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पंचायत चुनाव में भी उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए। फरारी के साथ ही उस पर पुलिस द्वारा घोषित इनाम की राशि भी बढ़ती चली गई। पुलिस ने सभापति यादव व उसके भाई सुभाष के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
उनकी तलाश में एसटीएफ भी लगी थी। शनिवार को सोशल मीडिया पर सभापति यादव व उसके भाई सुभाष को कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार करने की खबर वायरल होती रही। हालांकि पट्टी व देवसरा पुलिस ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार कर रही है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने भी दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी से इनकार किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।