पूर्व एवं वर्तमान पार्षद पति के बीच हुई मारपीट में 5 घायल

पूर्व एवं वर्तमान पार्षद पति के बीच हुई मारपीट में 5 घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड स्थित रानी नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब पूर्व पार्षद पति और वर्तमान पार्षद पति के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चल गये जिसमें कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

——इनसेट——
वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कम्प
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

——इनसेट——
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। घटना के पीछे की असली वजह क्या थी, इसका पता लगाने के लिए बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद रानी नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पार्षद प्रतिनिधियों से अधिक संयम और जिम्मेदारी की उम्मीद जताई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA