Homeम​​थुरामथुरा के नगर निकाय चुनावों का मतदान 42.58 प्रतिशत रहा

मथुरा के नगर निकाय चुनावों का मतदान 42.58 प्रतिशत रहा

मथुरा के नगर निकाय चुनावों का मतदान 42.58 प्रतिशत रहा

9 लाख 55 हजार 961 में से मात्र 4 लाख 7 हजार 45 लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग
आरके धनगर
मथुरा। जनपद के 955961 मतदाताओं में से 407045 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग शाम 5 बजे तक किया जिसका प्रतिशत 42.58 रहा। गुरुवार सुबह 7 सुबह धीमी गति से मतदान शुरू हुआ जिसका सुबह नौ बजे का प्रतिशत 9.39 रहा। उसके उपरांत 11 बजे 17.28 रहा।

एक बजे मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होते हुए यह प्रतिशत बढ़कर 34.98 हुआ जिसके बाद तीन बजे 39.10 प्रतिशत मतदान हो सका। शाम 5 बजे यह प्रतिशत बढ़कर मात्र 42.58 प्रतिशत ही बढ़ सका। मथुरा के कुल 955961 में से 407045 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मथुरा में निकाय चुनाव में शाम 5 बजे तक 42.58 वोटिंग हुई है। मथुरा में नगर निगम,नगर पालिका सहित 15 निकाय के लिए मतदान हो रहा है। वोटिंग के लिए 262 मतदान केंद्रों के 890 बूथ बनाए गए हैं। निकाय चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मथुरा का 36.61, फरह का 65.12 गोवर्धन का 51.35 प्रतिशत सौंख का 72.12 राधाकुंड का 56 प्रतिशत, बरसाना 59.29 प्रतिशत, कोसीकलां 59.09 प्रतिशत, छाता 59 प्रतिशत, चौमुंहा 61.53 प्रतिशत, नंदगांव 62.42 प्रतिशत, बाजना 74.94 प्रतिशत, राया नगर पंचायत का 66.34 प्रतिशत, गोकुल 72.51 प्रतिशत, महावन नगर पंचायत का 69.56 प्रतिशत, बलदेव का 68.81 प्रतिशत रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read