विद्युत उपकेन्द्र महराजगंज गेट के सामने धरना पर बैठे कई प्रधान, सौंपा ज्ञापन
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। बिजली कटौती को लेकर जनता में आक्रोश, विद्युत उपकेंद्र महराजगंज गेट के सामने धरना पर बैठे कई प्रधान व जनता, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी। बता दें कि देर रात्रि बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की सूचना जेसे ही अधिकारियों को हुई हड़कम्प मच गया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम मय पुलिस बल के साथ पहुंच गये। एसडीएम महराजगंज, सीओ महराजगंज सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर सभी को आश्वासन देते हुए समझाया। वहीं रणविजय सिंह एडवोकेट व प्रधान प्रतिनिधि मुरैनी, कैर प्रधान प्रतिनिधि मंशाराम पाल, अमरेश कुमार प्रधान मोन सहित कई प्रधानों द्वारा एसडीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि जल्द से जल्द बिजली की समस्या दूर नहीं हुई तो नियमानुसार धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी विभाग व अधिकारियों की होगी। अधिकारियों द्वारा दो दिन के अंदर विद्युत कटौती को सही करने का आश्वासन दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।