HomeLucknowकिसान पथ पर डम्फर की टक्कर से कार सवार 3 लोगों की...

किसान पथ पर डम्फर की टक्कर से कार सवार 3 लोगों की हुई मौत

किसान पथ पर डम्फर की टक्कर से कार सवार 3 लोगों की हुई मौत

कुशीनगर के रहने वाले थे कार सवार, दुर्घटना के बाद लगा जाम
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित शहीद पथ पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने गैस कटर की मदद से कार के दरवाजे काट कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकला।

अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक डंफर मौके पर छोड़कर भाग गया। दुर्घटना के बाद शहीद पर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को हटाकर जाम खुलवाया। सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में किसान पथ पर ड्रीम वैली के पास एक कार और डंफर में आमने सामने हुई टक्कर हो गई जिसमें कुशीनगर कसया निवासी कार सवार सत्यम त्रिपाठी, आकाश कुशवाहा और नितेश शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। डंफर नंबर के आधार पर वाहन स्वामी व चालक का पता लगाया जा रहा है। हादसे में मरने वालों के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read