फिरोजाबाद में डेढ़ महीने के अंदर पकड़े गए 2500 बंदर

फिरोजाबाद में डेढ़ महीने के अंदर पकड़े गए 2500 बंदर

बंदरों के हमले में गई थी दो लोगों की जान
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा बंदरों को पकड़ने को लेकर चल रहे अभियान का असर दिखने लगा है। शहर भर से डेढ़ महीने के अंदर करीब 2500 बंदरों को पकड़ा जा चुका है। नगर निगम द्वारा आगे भी बंदरों को पकड़वाए जाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बता दें कि बंदरों के हमले में शहर में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं।

नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने बताया कि शहर में बंदरों की संख्या बहुतायत हो गई है। इससे शहरवासी परेशान हैं। बंदरों की वजह से कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। नगर निगम द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत करीब डेढ़ माह के अंदर 2500 बंदरों को पकड़ा जा चुका है। इन बंदरों को पकड़कर खाली जंगल में छुड़वाया जा रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल न बने। उन्होंने बताया कि शहर के ऐसे स्थानों से भी बंदर पकड़ने का काम शुरू किया जाएगा। जहां अत्यधिक संख्या में बंदर हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि हमारा प्रयास है कि नगर निगम की सीमा के अंतर्गत जितने भी बंदर हैं उन्हें पकड़कर दूसरी जगह पर छोड़ा जाए। बंदरों की वजह से दो लोगों की मौत हुई है। दो लोगों की मौत के बाद शहरवासियों ने बंदरों को पकड़वाए जाने की मांग उठाई थी। बंदरों के हमले में एक चूड़ी कारोबारी और एक महिला की छत से गिरकर मौत हुई थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent