सद्भावना क्लब के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 बच्चों का हुआ उपचार
सनराइज जूनियर हाईस्कूल में आयोजित हुआ शिविर, उमड़ी भारी भीड़
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास स्थित सनराइज जूनियर हाईस्कूल में नि:शुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संस्थाध्यक्ष हफ़ीज़ शाह के नेतृत्व में हुआ जहां करीब 200 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवा और उपहार का वितरण किया गया।
इस मौके पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राशिद खान ने स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही उनके बीमारियों के हिसाब से उन्हें नि:शुल्क दवाओं और उपहार का वितरण किया। जो भी गंभीर मामले हैं, उन्हें जांच के बाद अच्छे इलाज की सलाह भी दिया।
इस दौरान संस्थाध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने कहा कि मौसम जब परिवर्तन होता है तो मौसमी बीमारियों का इजाफा होता है, इसलिए इसमें थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। ठंड के दिनों में सावधानी की जरूरत है। गर्म कपड़े पहने और इम्यूनिटी बूस्टर के लिये गर्म पानी, काढ़ा का सेवन करें। पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने आये लोगों को मौसमी बीमारियों से बचे रहने की सलाह देते हुये र सर्दी जुकाम से बचने की जानकारी दिया। शिविर में विशेष योगदान विद्यालय के संचालक व संस्था सदस्य अमित निगम का रहा। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने किया। इस अवसर पर प्रबन्धक विनोद निगम, प्रितेश गुप्ता, विनीत गुप्ता, धीरज गुप्ता, चंद्रेश मौर्या समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









