HomeJaunpurआभूषण कारीगर की दुकान में चोरी

आभूषण कारीगर की दुकान में चोरी

आभूषण कारीगर की दुकान में चोरी

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार के पचहटियां रामबाग में एक आभूषण कारीगर की दुकान को निशाना बनाते हुये चोरों ने 4 हज़ार नगदी सहित आठ ग्राम सोना, चांदी के गहने, लेकर चम्पत हो गये। सूचना पर लाइन बाजार पुलिस छानबीन में जुटी रही। जानकारी के अनुसार पचहटियां रामबाग निवासी दिनेश सेठ की वही पर आभूषण बनाने की दुकान है। गहने बनाने के लिए 8 ग्राम सोना, चांदी के पायल आदि दुकान में रखे हुए थे। बीती रात चोर दुकान का ताला चटकाकर 4 हजार नगदी, 8 ग्राम सोना, आधा किलो चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गये। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दिनेश ने ताला टूटा देख अंदर जाकर देखा तो सोना, चांदी, नगदी सब गायब थे। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने मौके पर छानबीन किया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read