HomeJaunpurस्काउट गाइड प्रशिक्षण से मिलती है आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा: सभाराज यादव

स्काउट गाइड प्रशिक्षण से मिलती है आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा: सभाराज यादव

स्काउट गाइड प्रशिक्षण से मिलती है आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा: सभाराज यादव

तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे/जयशंकर दूबे
करौंदी कला, सुल्तानपुर। स्थानीय क्षेत्र के राम चरन सिंह इण्टरमीडिएट कालेज रवनियाॅ में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 3 दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन हुआ।प्रशिक्षण के समापन दिवस पर विद्यालय की छात्र/छात्राओं द्वारा टेन्ट, रंगोली, गेट, हस्तशिल्प आदि का प्रदर्शन करते हुए बिना बर्तन के भोजन बनाने के साथ ही उनके द्वारा विविध प्रेरणास्पद कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी।
समापन दिवस पर प्रशिक्षण की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य सभाराज यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण हमें अनुशासित जीवन जीने की कला सिखाने के साथ ही प्रतिकूल परिस्थितियों में जीवन जीने की राह दिखाता है। प्रशिक्षण से जहां बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है, वहीं प्रशिक्षणार्थी संकट के समय में स्काउट गाइड की मदद से अपने और लोगों का जीवन भी बचा सकते हैं।
इसी क्रम में शिक्षक डाॅ. प्रदीप दूबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से बच्चों में माववीय गुणों का विकास होता है और बच्चों में समाजसेवा के साथ ही राष्ट्र प्रेम की भावना बलवती होती है। तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का संयोजन वरिष्ठ शिक्षक जगदीश ने किया।
इस अवसर पर स्काउट-गाइड प्रशिक्षण ट्रेनर महेंद्र वर्मा ,कविता वर्मा, विद्यालय के शिक्षक विजय सिंह, विमलेश शुक्ला, शक्ति प्रकाश सिंह, देवेन्द्र बहादुर सिंह, ज्योति बाला, शैलेन्द्र कुमार, शिव प्रसाद सिंह, विमल यादव, अरविंद पाल, अखिलेश कुमार सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read