स्मार्ट फोन वितरित: शिक्षा से विकास सम्भव: गणेश चन्द्र चौहान
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा धनघटा के विधायक गणेश चौहान ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही राष्ट्र का निर्माण व विकास संभव है। श्री चौहान शुक्रवार को मुन्ना पाल कैलाशी देवी महाविद्यालय कोदवट में बीए तृतीय वर्ष 2023 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन वितरण के उपरांत समारोह को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने आगे कहा कि देश को गुणवत्ता परख शिक्षा की आवश्यकता है ऐसे में हम छात्र-छात्राओं का उत्तरदायित्व बढ़ जाता है। अच्छी शिक्षा से ही हम बढ़िया रोजगार व नौकरी पा सकते हैं। देश और समाज की सेवा करने में सक्षम हो सकते हैं। हमें उच्च से उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए आगे बढ़ना होगा। इसके लिए सरकार भी छात्राओं को समय-समय पर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने उपस्थित 174 छात्र छात्राओं में स्मार्टफोन का वितरण महाविद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न किया। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्रबंधक ने बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के बाद समाज सेवा के प्रति आगाह किया। इस अवसर पर प्राचार्य रंजय पाल, सोमनाथ पाल, धीरेंद्र मिश्रा, रमेश यादव, शेरु, रमेश यादव, रामवृक्ष राम, ललित कुमारी, प्रिया, अंजना आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













