पूर्व बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी का निधन

पूर्व बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी का निधन

गोरखपुर(पीएमए)। संतकबीरनगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का बुधवार की रात गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह करीब 50 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि लम्‍बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक गलियारों और उनके समर्थकों में शोक की लहर है। कई भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।
उनके निधन की सूचना मिलते ही गोरखपुर से भाजपा के कई नेता और पूर्व सांसद के रिश्तेदार गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं।देवरिया के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र शरद त्रिपाठी वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर संतकबीरनगर से सांसद बने थे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी के मुताबिक शरद त्रिपाठी को लि‍वर सिरोसिस बीमारी के कारण कुछ दिन पहले मेदांता में भर्ती कराया गया
पिछले दो-तीन दिन से उनकी हालात बिगड़ने पर सांसद डॉ.रमापति त्रिपाठी और पूरा परिवार गुरुग्राम चला गया था। जिला उपाध्यक्ष के मुताबिक बुधवार की रात 11 बजे शरद त्रिपाठी के निधन की सूचना यहां मिली। फिलहाल उनके रीड साहब धर्मशाला स्थित आवास पर परिवार का कोई सदस्य नहीं है लेकिन उनके समर्थक, शुभचिंतक और जानने वाले लगातार पहुंच रहे हैं।
मूल रूप से गोरखपुर के निवासी से शरद
शरद त्रिपाठी मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। खजनी तहसील क्षेत्र में उनका पैतृक निवास है। वह परिवार के साथ गोरखपुर महानगर में रहते थे। उनके पिता रमापति राम त्रिपाठी 2007 से 2010 तक भाजपा के उत्‍तर प्रदेश अध्‍यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वह देवरिया से भाजपा के सांसद हैं। शरद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
जूताकांड की वजह से चर्चा में रहे
शरद ने 2014 का लोकसभा चुनाव संतकबीरनगर से जीता था। 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च महीने में जिला योजना की बैठक के दौरान उनका संतकबीरनगर की मेंहदावल सीट से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल से विवाद हो गया था।
कलेक्ट्रेट सभागार में तत्कालीन सांसद और विधायक के बीच मारपीट हुई थी। यह मामला जूताकांड के नाम से काफी उछला था। बाद में पार्टी ने संतकबीरनगर से उनका टिकट काटकर प्रवीण निषाद को दिया। उनके पिता रमापति राम त्रिपाठी तो देवरिया से मैदान में उतारा गया। वह चुनाव जीते और वर्तनाम में सांसद हैं।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent